सबसे ज्यादा अच्छी याद शायरी | जो आपको प्यार की यद् दिला देंगी

सबसे ज्यादा अच्छी याद शायरी

Yad bhari shayari


शायरी तो आप सभी को पसंद होगी शायद आप इसी लिए इस पेज पे आये हो।  हमारे इस पेज पर आपको हर तरह की शायरी मिलेंगी जो आपने पहले कभी नहीं पढ़ी होंगी। 


कोई मिला

Koi Mila hindi shayari


क्या हुआ तुमने तो यही सोचा था ना की टूट जाऊंगी बिखर जाऊंगी फिर तुम्हारे पास ही आऊंगी हुआ ना ऐसा फिर मुझे कोई मिला, इसने वही बुराइयां जो तुमने मुझे गिनाई थी। उन्हीं बुराइयों को उसने अच्छाइयों में बदल दिया बताओ जरा सोच सकते हो तुम ऐसा? मेरा बिखरा हुआ रहना मेरी फिक्र करना यह किसी को पसंद आने लगा, और मेरी जिंदगी खुशियों से भर गयी और वही मुस्कुराहट जो पहले कहीं गुम गई थी वह फिर चेहरे पर खिल उठी।


पाप

Papa ke upar shayari


मेरी गलतियों पर डांटते क्यों नहीं हो?, तेज आवाज में बोलूं तो चिल्लाते क्यों नहीं हो?, जो बचपन में मेरे साथ प्यार करते थे वह प्यार करते क्यों नहीं हो?, माना आप हमसे बहुत दूर हैं फिर भी पुकारते क्यों नहीं हो?, पापा एक बार तुम आते क्यों नहीं हो?, हमेशा कहते थे मेरी बेटी है मानती हूं बड़ी हो गई हूं मगर बैठ कर आप समझाते क्यों नहीं हो पापा तुम वापस आते क्यों नहीं हो 


फ्रेंड्स

Friends shayari in hindi


बिन बताए वह मेरा साथ निभाता है बिना बताए वह हर दुख पहचान जाता है मेरा परेशान होना उसको सताता है वह कितना जरूरी है मेरे लिए वह मैं कैसे बताऊं आपको ऐसा दोस्त हर एक को कहां मिल पाता है ऐसा लगता है मानो यह पत्थरों में कोहिनूर के समान है जो ढूंढने पर भी हर किसी को नहीं मिल पाता है 


धूप कि वह किरण देखी ना तुमने बस वही तो हो तुम मेरी जिंदगी में, और जो टूटते हुए तारे को देखकर मांगा था ना वही तो हो तुम मेरे लिए, और वह बचपन में किसी मूवी को देखते हुए मांगा था ना की वही चाहिए अरे वही मेरी इबादत मेरा सुकून , मेरा गुरुर, वह जो मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी वो रुहानियत वो चमक, मेरा इश्क मेरी मोहब्बत हर पन्ने पर जिसका जिक्र हो वही तो हो तुम मेरी जिंदगी में । 


आईना

Aaina shayari in hindi


किसी का देखना अब भाने लगा है मेरा मन फिर एक सपना सजाने लगा है देखो इस आईने को यह कितना इतराने लगा है कि उसके ख्याल से ही मुस्कुराने लगा है 


सुपर वुमन

Super women hindi shayari


बस थोड़ी सी उदास हूं, आपने वादा किया था हमेशा साथ देने का और यु बीच रास्ते में छोड़कर खैर छोड़ो अब सब बदल गया है पहले आप मुझे कैसे हो सुपर वुमन बुलाते थे!

और ये दोबारा आपके मुंह से सुनने के लिए  मैं काम और तेजी से करती रहती थी पर मानो अब लगता है जैसे कोई छुटती हुई ट्रेन सा होता जा रहा है रास्ते यकीन मानो मैं उसे हर सुबह उठकर पूरी कोशिश करती हूं पर ना जाने क्यों वो छूटता ही जा रहा है, हर काम में जैसे में लग जाती हूं मगर में सुपर वुमन की जगह मानो कार्टून बनती जा रही हु 


तेरा मेरा

Tera mera hindi shayari


यह तेरा मेरा क्या होता है यहां तेरा मेरा क्या होता है रिश्ता तो हमारा होता है प्यार में अगर एक रूठ जाए तो दूसरे को मनाना होता है


तुम लौट आये

Tum lot aaye shayari in hindi

क्यों तुमने उसे मुझ से ऊपर चुना था कहते हो जिंदगी में हूं तुम्हारी वह किस्सा मुझसे भी बड़ा था और मैंने कितना पुकारा तुम्हें तुमने सच में नहीं सुना या मुझे अनसुना किया था लोक शरीर का होगा प्यार तो मैंने भी तुम से कम नहीं किया था तुम चाहते  तो रोक सकते थे यह होने से पर तुम्हारा कहां एक से मन भरा होगा और वह चली गई है तो लौट आए हो तुमने अभी तक मुझे पहले जैसा ही समझ रखा होगा


अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो इस पोस्ट पे कमेंट करना ना भूलें और हमारी बाकि पोस्ट्स को जरूर पढ़ें


Post a Comment

0 Comments